जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: पेंसिल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Sarita
28 Jan 2026 7:48 AM IST
Jammu-Kashmir:  पेंसिल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
x
Jammu-Kashmir: तालाब तिल्लों क्षेत्र में स्थित एक पेंसिल फैक्ट्री में उस समय आग लग गई जब फैक्ट्री के भीतर मशीन की मरम्मत का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि मशीन ठीक करते दौरान अचानक चिंगारी भड़क उठी, जिससे आग तेजी से फैल गई।
आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।हालांकि आग से फैक्ट्री में रखी मशीनों और सामान को नुकसान पहुंचा है।
Next Story