जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, दो घायल

Sarita
3 Jan 2026 9:14 AM IST
Jammu-Kashmir:  सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग,  दो घायल
x
Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक सिलेंडर में ब्लास्ट होने की वजह से यह आग लगी। इस घटना में पांच मकान जलकर खाक हो गए है, जबकि आग बुझाने के प्रयासों में दो लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि आग पर काबू पाने तक पांच मकान जल गए।
अधिकारियों ने बताया कि पूरा मामला थाचना गांव का है, जहां पहले एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आस-पास के मकानों में भी आग लग गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, सेना और दमकल विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, दमकल गाड़ियां तुरंत दूरस्थ क्षेत्र में भेजी गईं और आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के मकानों से एलपीजी सिलेंडर हटा दिए गए।
किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘घटना में चार से पांच मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। आग बुझाने के दौरान दो लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि प्रभावित बस्ती में टेंट और अन्य राहत सामग्री उपलब्ध करा दी गई है तथा नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा। आग में क्षतिग्रस्त हुए मकान लियाकत मीर, बशीर अहमद, अल्फा मीर और जिब्रान मीर के बताए गए हैं।
Next Story