- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir : पुलिस...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir : पुलिस को देख वाहन छोड़ भागा व्यक्ति, तलाशी दौरान उड़े सबके होश
Sarita
30 Dec 2025 11:58 AM IST

x
Jammu Kashmir : जम्मू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंशों से भरे हुए एक वाहन को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू पुलिस साउथ जोन ने ऑपरेशन कामधेनु के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस पोस्ट नेहरू मार्केट की टीम ने बिक्रम चौक पर एक वाहन को रोका, जो अवैध रूप से गौवंशों से भरा हुआ था।
जांच के दौरान वाहन संख्या JK02DH/9819 से 07 गौवंश अवैध रूप से ले जाते हुए पाए गए। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए और वाहन को वहीं छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में FIR संख्या 282/2025 को धारा 223/299 बीएनएस तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (PCA) की धारा 11 के तहत थाना गांधी नगर में दर्ज किया गया है।
फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है। जम्मू पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने और जानवरों की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून को सख्ती से लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है।
TagsJammu Kashmirपुलिसवाहनतलाशी Jammu and KashmirPoliceVehicleSearch जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





