- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: चोरी...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: चोरी की बड़ी वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
Sarita
30 Jan 2026 12:23 PM IST

x
Jammu Kashmir: बिश्नाह कस्बे के वार्ड नंबर-1 निवासी परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू बाबा के घर बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से करीब 6 लाख 25 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घर में मौजूद सामान पर लगे हाथों के निशानों को कैमरे में कैद किया।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरों पर जल्द लगाम लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि बिश्नाह पुलिस कितनी जल्दी इन चोरों को पकड़कर बिश्नाह की जनता को इस आतंक से निजात दिला पाती है।
TagsJammu Kashmirचोरीपुलिसजांच Jammu and Kashmirtheftpoliceinvestigation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





