- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: CRPF...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: CRPF कैंप में घुस गया तेंदुआ, जवान को काटकर किया घायल
Sarita
25 Dec 2025 9:14 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। यहां एक तेंदुआ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कैंप में घुस गया जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने यहां एक जवान को घायल भी कर दिया है। ये पूरी घटना अनंतनाग के कप्रन इलाके से सामने आई है। घटना के बाद वन विभाग की टीम स्पॉट पर पहुंच गई है और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी है।
अनंतनाग जिले के कप्रन जिले में आज उस वक्त अफरातफरी का माहौल देखने को मिला जब जंगल से रास्ता बटककर एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। जैसे ही गांव के लोगों की नजर तेंदुए पर पड़ी लोग तेंदुए के पीछे टूट पड़े। तेंदुआ उसी दौरान एक दीवार फांद कर सीआरपीएफ के कैंप में घुस गया और वहां सीआरपीएफ के एक जवान को घायल कर दिया।
CRPF कैंप में तेंदुए के हमले की इस घटना के बाद वन्यजीव विभाग की टीम स्पॉट पर पहुंची और तेंदुए को ट्रैंक्लाइज करने की कारवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना को लेकर अधिकारियों ने अपेडट साझा किया है। उन्होंने बताया है कि जब जवान मेस में नाश्ता कर रहे थे तभी तेंदुआ उनके कैंप में घुस आया। जवान पर हमला करने के बाद तेंदुआ पास के जंगल की ओर भाग गया। अधिकारियों के मुताबिक, घायल जवान को पास के ही अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हो रहा है।
TagsJammu-KashmirCRPF कैंपतेंदुआजवानघायलJammu and KashmirCRPF campleopardsoldierinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





