- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: पुलवामा...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: पुलवामा हमले की बरसी से पहले High Alert
Sarita
13 Feb 2026 9:54 AM IST

x
Jammu-Kashmir: पुलवामा आतंकी हमले की बरसी से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। खुफिया इनपुट के मुताबिक, आतंकी संगठन इन तारीखों के आसपास किसी बड़े हमले की कोशिश कर सकते हैं।सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को अहम सरकारी इमारतों, भीड़भाड़ वाले बाज़ारों और सुरक्षा बलों के काफिलों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पूरे इलाके में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त नाके लगा रही हैं और आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है। सुरक्षा इंतजाम पहले से ज्यादा मजबूत कर दिए गए हैं ताकि किसी भी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें। गौरतलब है कि साल 2019 में पुलवामामें हुए आतंकी हमले में कई जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद से हर साल बरसी के मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी जाती है।
TagsJammu-KashmirपुलवामाहमलेHigh AlertJammu and KashmirPulwamaattackHigh alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





