जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir : बरामद हुआ ग्रेनेड, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
30 Dec 2025 11:56 AM IST
Jammu Kashmir : बरामद हुआ ग्रेनेड, जांच में जुटी पुलिस
x

Jammu Kashmir : नॉर्थ कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। शिरी पुलिस स्टेशन के तहत जोगियार इलाके में रात की पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक जंग लगा ग्रेनेड बरामद किया। ग्रेनेड की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और लोगों की आवाजाही रोक दी।

इसके बाद बारामूला से बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) को मौके पर बुलाया गया। BDS टीम ने पूरी सावधानी के साथ ग्रेनेड को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय पर कार्रवाई से एक संभावित खतरा टल गया। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story