जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में तेजाब हमले में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Sarita
2 Feb 2022 11:53 AM IST
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में तेजाब हमले में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
x

फाइल फोटो 

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को एक शर्मसार घटना सामने आई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को एक शर्मसार घटना सामने आई है। वांटपोरा इलाके की उस्मानिया कॉलोनी में व्यक्ति ने एक 24 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई है।

उसे श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल ले भर्ती करवाया गया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को युवती व्यावसायिक इकाई के बाहर खड़ी थी, जिस पर व्यक्ति ने हमला कर दिया।
अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. कंवलजीत सिंह ने बताया कि युवती का चेहरा और आंखें झुलस गई हैं। बताया कि ऑपरेशन किया जा रहा है, ताकि यह देखा जा सके कि उसकी आंखें खराब तो नहीं हुई हैं। नौहट्टा थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नपा के कर्मी की अस्पताल में मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
पुलवामा जिले में नगर पालिका के एक कर्मचारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर नगर पालिका के अधिकारियों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। डीसी बसीर उल हक चौधरी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जो तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। कर्मचारी मोहम्मद हुसैन हाफिज को सोमवार को हृदय गति रुकने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ब्यूरो
Next Story