जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir: आतंकवादियों और संयुक्त सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

Sarita
5 Feb 2026 11:42 AM IST
Jammu Kashmir:   आतंकवादियों और संयुक्त सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
x
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में आतंकवादियों और संयुक्त सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया।मुठभेड़ के दौरान पूरे इलाके को घेर लिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।
गौरतलब है कि आज जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया है। सेना के मुताबिक, CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम को बसंतगढ़ इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी।
Next Story