- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- JammuKashmir: जांगम...
जम्मू और कश्मीर
JammuKashmir: जांगम क्रॉसिंग पर खतरानाक मंजर, बिस्किट देने आए "दोस्त" बने लुटेरे
Sarita
22 Dec 2025 9:37 AM IST

x
JammuKashmir: जम्मू-कश्मीर की बारामूला पुलिस ने ठगी और लूट की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 लाख रुपए की नकदी और 17 नकली सोने के सिक्के बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई 2 कारें भी जब्त की गई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 दिसम्बर को पुलिस थाना पाटन में फरकान अकबर निवासी पुलवामा ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि वह अपने साथी सुलेमान भट्ट के साथ सोने के बिस्किट बेचने के नाम पर ठगी का शिकार हुए। आरोपियों ने पहले 1 लाख एडवांस लिया और बाद में सोना देने के लिए जंगम क्रॉसिंग पर बुलाया।
वहां आरोपियों ने जबरन बाकी नकदी छीन ली, शिकायतकर्ताओं को धमकाया और मौके से फरार हो गए। इस तरह आरोपियों ने कुल 7 लाख की ठगी और लूट को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस थाना पाटन में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जिनसे 6 लाख की नकदी और 17 नकली सोने के सिक्के बरामद किए गए। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार (यू.पी.65एफ.टी-7605) और मारुति इग्निस (जे.के05पी-3743) को जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि इनके गैंग का चौथा आरोपी अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश जारी है। साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जनता से अपील की है कि ठगों से सावधान रहें।
TagsJammuKashmirदोस्तलुटेरे Jammu and Kashmirfriendsrobbers जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





