- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir :...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir : प्रेगनेंट महिला की मदद के लिए बर्फ से ढंके गांव में पहुंची सेना
Sarita
29 Jan 2026 10:02 AM IST

x
Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भारतीय सेना ने मानवता की नई मिसाल पेश की है। बर्फ से ढंके गांव के अंदर सेना के जवान दो डॉक्टरों को लेकर पहुंचे और महिला को इलाज उपलब्ध कराया, जिससे उसकी जान बची। पहाड़ियों के बीच बर्फ से ढके गांव में सेना के जवानों ने 24 वर्षीय महिला को आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्रदान की। रक्षा प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि प्रसव पीड़ा के बाद महिला को कुछ समस्याएं हुईं और उसकी तबीयत बिगड़ रही थी। ऐसे में सेना के जवान मुश्किल हालातों में मेडिकल टीम को लेकर घर तक पहुंचे।
प्रवक्ता ने बताया कि दीदी बेगर में भारी बर्फबारी के कारण, लट्टी स्थित निकटतम अस्पताल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने वाली सभी सड़कें ब्लॉक हो गईं, जिससे तत्काल निकासी बाधित हुई और मरीज आशु की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन अपील के जवाब में, सेना ने तेजी से संसाधनों को जुटाया और प्रतिकूल मौसम के बावजूद दो डॉक्टरों को भेजा।
मरीज की हालत स्थिर करने में सहायता के लिए एक नर्सिंग सहायक को भी मौके पर तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गयी, जिससे रक्तस्राव को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया गया और आशु की स्थिति स्थिर हो गई। प्रवक्ता ने कहा कि नागरिक प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने से अवरुद्ध सड़क को साफ करने में सफलता मिली।
सड़क पूरी तरह साफ हो जाने के बाद, मरीज को त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) की देखरेख में लट्टी के अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। प्रवक्ता ने कहा, "यह अभियान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने और स्थानीय आबादी की भलाई सुनिश्चित करने के लिए सेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।"
TagsJammu-Kashmirप्रेगनेंट महिलामददबर्फगांवसेनाJammu and Kashmirpregnant womanhelpsnowvillagearmy जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





