जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: पहलगाम के बाद एक और आतंकी हमला, मौके पर सेना ने की घेराबंदी

Sarita
8 Oct 2025 9:21 AM IST
Jammu-Kashmir: पहलगाम के बाद एक और आतंकी हमला, मौके पर सेना ने की घेराबंदी
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर से एक अहम खबर सामने आ रही है। राजौरी के कंडी थाना क्षेत्र के बिरनाथूब इलाके में मंगलवार शाम पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना शाम करीब 7:20 बजे कोटरंका इलाके में उस समय हुई जब एसओजी टीम तलाशी अभियान चला रही थी। आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इलाके में लगभग 10-15 गोलियों की आवाज सुनी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुँची और इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षा बल आतंकवादियों की तलाश में इलाके में छापेमारी कर रहे हैं। अभी तक किसी के घायल होने या गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
Next Story