जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir : दुकान पर सामान खरीदने गई 7 वर्षीय बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा

Sarita
4 Feb 2026 6:35 AM IST
Jammu-Kashmir : दुकान पर सामान खरीदने गई 7 वर्षीय बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा
x
Jammu-Kashmir :जम्मू के पीर मीठा इलाके में एक दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है। इलाके में एक 7 वर्षीय बच्ची सड़क पर चल रही थी, तभी एक तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।परिजनों के अनुसार, बच्ची घर से पास की दुकान चिप्स लेने गई थी। तभी तेज़ रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी और सड़क पर घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो बच्ची खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी।
बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी टांग की हड्डी टूट गई है। गंभीर चोटों के कारण बच्ची की टांग में दो रॉड डाली गई हैं और शरीर पर कई अन्य चोटें भी आई हैं।परिजनों ने कहा कि सी.सी.टी.वी. फुटेज में बाइक और चालक साफ़ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। पीर मीठा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Next Story