जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: छात्रों से भरी बस के साथ भयानक हादसा,मची अफरा-तफरी

Sarita
4 Nov 2025 12:55 PM IST
Jammu-Kashmir:  छात्रों से भरी बस के साथ भयानक हादसा,मची अफरा-तफरी
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आज सुबह एक मिनी बस का बड़ा हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक, राजौरी जिले के ठंडी कासी इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। खबरों के मुताबिक, हिमालयन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के पास एक मिनी बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और पलट गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुल 28 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल दो छात्रों को एयरलिफ्ट करके जम्मू ले जाया गया, जबकि बाकी घायलों को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद, राजौरी के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक शर्मा ने घायलों का हालचाल जानने के लिए जीएमसी का दौरा किया। उन्होंने डॉक्टरों को आवश्यक उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया। सूत्रों के अनुसार, मिनी बस तेज गति से चल रही थी और आशंका है कि उसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर JK02AM-8074 है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Next Story