- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu -Kashmir: ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu -Kashmir: आतंकवाद को बड़ा झटका, आरोपी गिरफ्तार
Sarita
19 Sept 2025 12:37 PM IST

x
Jammu -Kashmir: आतंकवाद से जुड़े एक अहम मामले में सीआईडी-काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मोहम्मद रफीक शेख, जेआईसी पुलिस स्टेशन में गंभीर आरोपों का सामना कर रहा था और अदालत में सुनवाई के दौरान फरार हो गया था। पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर हुई इस गिरफ्तारी से आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को बल मिला है।
आतंकवाद से जुड़े एक मामले में वांछित, भद्रवाह, जिला डोडा निवासी मोहम्मद रफीक शेख को सीआईडी-काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने जम्मू बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर सीआईडी काउंटर इंटेलिजेंस की भगोड़ा ट्रैकिंग टीम ने आरोपी को जम्मू बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Next Story





