- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: बस...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: बस स्टैंड के पास भयानक हादसा, युवक की दर्दनाक मौत
Sarita
1 Dec 2025 10:19 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जिला ऊधमपुर की तहसील रामनगर में बस अड्डे के पास जल शक्ति विभाग के वाहन और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामनगर बस स्टैंड पर जल शक्ति विभाग के वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में घायल बाइक सवार की पहचान रिंकू शर्मा (17), पुत्र रामलाल, निवासी किड़मु ‘ए’ के रूप में हुई है। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को तुरंत रामनगर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जीएमसी ऊधमपुर रेफर कर दिया।ऊधमपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही, दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Story





