- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: तेज...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर, मची चीख-पुकार
Sarita
1 Nov 2025 6:32 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू जिले में अखनूर रोड पर पिलर नंबर 17 और 18 के बीच, शक्ति नगर की ओर जाने वाले चौक के समीप एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। मौके से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक केटीएम बाइक पर तेज रफ्तार से आ रहा था। उसी समय एक फॉर्च्यूनर कार, जिसे एक महिला चला रही थी, भी वहां से गुजर रही थी। कार में महिला के साथ एक छोटा बच्चा और एक युवक भी मौजूद था।
दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक फॉर्च्यूनर के नीचे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक को उठाकर जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बक्शी नगर पहुंचाया।सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तालाब तिल्लो पुलिस पोस्ट के इंचार्ज तारीक अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यह पुलिस पोस्ट नवाबाद पुलिस स्टेशन के अधीन आती है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कौन था। हम सभी से निवेदन है कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करें, ताकि वह सुरक्षित रूप से अपने परिवार के बीच लौट सके।
TagsJammu-Kashmirबाइककारटक्करचीख-पुकार Jammu and Kashmir: Bikecarcollisionscreams. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





