जम्मू और कश्मीर

Jammu kashmir : संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, महिला का घर जलकर राख

Sarita
19 Nov 2025 9:03 AM IST
Jammu kashmir :  संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, महिला का घर जलकर राख
x
Jammu kashmir : पुंछ नगर के मोहल्ला काम्सर स्थित वार्ड नंबर-2 में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने एक गरीब विधवा महिला का आशियाना पूरी तरह राख में तब्दील कर दिया। आग लगने से महिला का सारा घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया, जिसके बाद पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर काम्सर निवासी शारदा देवी के घर से अचानक धुआं निकलता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मकान आग की लपटों में घिरा हुआ था। स्थानीय निवासियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा घर जलकर खाक हो चुका था। पड़ोसियों का कहना है कि शारदा देवी बेहद गरीब हैं और उनका सारा सामान जलकर तबाह हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित महिला को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वह अपना गुज़ारा चला सके और दोबारा अपने घर का निर्माण कर सके।
Next Story