- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: उधमपुर सुभाष...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: उधमपुर सुभाष नगर में टूटी सीवरेज लाइन से जनता परेशान
Admindelhi1
4 Oct 2025 5:08 PM IST

x
जम्मू: उधमपुर की वार्ड नंबर 1 सुभाष नगर में सीवरेज पाइपलाइन टूट जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गली-मोहल्लों में गंदा पानी भर जाने से लोगों का निकलना-दाखिल होना मुश्किल हो गया है और बदबू से माहौल दूषित हो रहा है।
वार्ड नंबर 1 की पूर्व पार्षद प्रीति खजुरिया ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं और खुले तौर पर कह रहे हैं कि जहां शिकायत करनी है कर लीजिए, हमें कोई डर नहीं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर पाइपलाइन की मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
Tagsजम्मूउधमपुरसुभाष नगरटूटी सीवरेजलाइनजनतापरेशानJammuUdhampurSubhash Nagarbroken sewerage linepublicupsetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





