जम्मू और कश्मीर

जेल के DG की कमरे में मिली लाश

Admin4
4 Oct 2022 12:35 AM IST
जेल के DG की कमरे में मिली लाश
x

न्यूज़ क्रेडिट: aajtak

जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल एचके लोहिया अपने घर में ही मृत पाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक उनका आवास जम्मू में था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. इस केस में पुलिस ने हत्या समेत सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक डीजी जेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. इस मामले में पुलिस की कई टीमें जांच पड़ताल में लगी हुई हैं. पुलिस को फिलहाल डीजी हेमंत कुमार लोहिया के नौकर पर हत्या का संदेह है.

पुलिस उनके घर से सबूत एकत्र कर रही है. संभावना जताई जा रही है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस इस मामले में आधिकारिक बयान जारी करे. प्राथमिक तौर पर उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है.

न्यूज़ क्रेडिट: aajtak

Next Story