जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम - सेना ने 4 आतंकवादियों को किया ढ़ेर

Ashwandewangan
23 Jun 2023 3:17 PM IST
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम - सेना ने 4 आतंकवादियों को किया ढ़ेर
x

कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया और चार घुसपैठिए मारे गए। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि ऑपरेशन जारी है। सेना ने कहा, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में एलओसी के पास सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर चार आतंकवादियों को मार गिराया गया। उनसे हथियार आदि बरामद किया गया।

एक महीने से भी कम समय में घुसपैठ की दूसरी कोशिश नाकाम की गई है। 16 जून को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के जामागुंड इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए थे।

--आईएएनएस

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story