जम्मू और कश्मीर

भारतीय सेना ने पुंछ में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

Admin Delhi 1
17 July 2023 5:46 AM GMT
भारतीय सेना ने पुंछ में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम
x

श्रीनगर न्यूज: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक संयुक्त अभियान में सेना और पुलिस ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया गया।

सेना ने कहा, "आज सुबह जनरल एरिया पुंछ में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया और भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है।" इस बीच, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्त्वाल ने कहा कि इलाके में अतिरिक्त तलाशी भी जारी है।

आधी रात में देखी गई संदिग्ध गतिविधियां: जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद यह घुसपैठिये भारतीय क्षेत्र में हथियारों का जखीरा छोड़कर पाकिस्तान की ओर जंगल में भाग निकले। इन हथियारों में स्टील बुलेट और पाकिस्तान निर्मित दवाइयां भी हैं। सेना की सरला बटालियन के जवानों ने बुधवार मध्य रात्रि को कृष्णा घाटी सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियां देखी थी।

हथियारों समेत आतंकी कर रहे थे घुसपैठ: देखा गया कि आतंकियों का एक दल हथियारों के साथ घुसपैठ की फिराक में है। जवानों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी और सतर्कता बढ़ा दी। इसके बाद आतंकियों के दल से एक घुसपैठिया आगे बढ़ा और नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आया है। भारतीय सेना के जवानों ने उसे ललकारा

Next Story