जम्मू और कश्मीर

भारत ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलें गिराईं, Vaishno Devi में ब्लैकआउट

Gulabi Jagat
8 May 2025 10:19 PM IST
भारत ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलें गिराईं, Vaishno Devi में ब्लैकआउट
x
Pathankot: पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले को भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते नाकाम कर दिया। पाकिस्तान से दागी गई 8 मिसाइलों को वायु रक्षा प्रणाली द्वारा हवा में ही नष्ट कर दिया गया। इस दौरान कटरा स्थित वैष्णो देवी क्षेत्र में अस्थायी रूप से ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की गई है। जम्मू, डोडा, सांबा, अखनूर, पुंछ, पठानकोट, गुरदासपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है.
पंजाब के फिरोजपुर में भी धमाका हुआ है. धर्मशाला में फ्लड लाइट बंद कर दी गई हैं. पंजाब और दिल्ली के बीच हो रहे आईपीएल मैच को रद्द कर दिया गया है. पूरा स्टेडियम खाली कराया जा रहा है. चंडीगढ़ में भी ब्लैक आउट कर दिया गया है. दो घंटे तक लाइट बंद रखने को कहा गया है.
Next Story