जम्मू और कश्मीर

जम्मू संभाग के पारा में भारी तपिश, कश्मीर में ठंड बरकरार

Renuka Sahu
9 March 2022 7:42 AM GMT
जम्मू संभाग के पारा में भारी तपिश, कश्मीर में ठंड बरकरार
x
मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच जम्मू संभाग में दिन के तापमान में उछाल व तपिश बढ़ी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच जम्मू संभाग में दिन के तापमान में उछाल व तपिश बढ़ी है। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। हालांकि कश्मीर में अभी ठंड कायम है।

राजधानी जम्मू में बुधवार सुबह दिन की शुरुआत साफ मौसम से हुई। दिनभर धूप खिली रहने से दोपहर में तपिश का अहसास हुआ। इससे अधिकांश लोगों ने गर्म कपड़ों को संभालना शुरू कर दिया है। इस बीच मंगलवार दिन का तापमान 28 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बनिहाल में दिन का तापमान 18.3, बटोत में सामान्य से 4.5 डिग्री ऊपर 20.5, भद्रवाह में सामान्य से 4.0 डिग्री ऊपर 21.6 और कटड़ा में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के भी कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चला गया है।
श्रीनगर में दिन का पारा 14.6, पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 और गुलमर्ग में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 और कारगिल में माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Next Story