जम्मू और कश्मीर

सरकार संगठन में नाराज लोगों को करेंगे एडजेस्ट, कश्यप बोले, भाजपा के सभी कार्यकर्ता अनुशासित सिपाही

Sarita
20 Oct 2022 8:11 AM IST
Government will adjust the angry people in the organization, Kashyap said, all BJP workers are disciplined soldiers
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

प्रदेश में विस चुनावों में जिन लोगों को भाजपा प्रत्याशी के लिए टिकट नहीं मिला है और नाराज है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश में विस चुनावों में जिन लोगों को भाजपा प्रत्याशी के लिए टिकट नहीं मिला है और नाराज है। उनको लोगों को प्रदेश सरकार और संगठन में एडजेस्ट किया जाएगा। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने थुनाग में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुधवार से भाजपा सरकार बनने की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सराज विस क्षेत्र के थुनाग में अपना नामांकन भरकर जीत का सिलसिला शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सराज विस क्षेत्र से पहले पांच बार जीत दर्ज कर चुके है। वहीं अब छठी बार बड़ी जीत दर्ज कर करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रिवाज बदलने का ठाना है और प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने प्रदेश में जल्द ही शेष छह सीटों के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिनको इस बार टिकट नहीं मिला है। उनका नाराज होना जायज है, लेकिन सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं और अनुशासित सिपाही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को किसी कारणवश टिकट नहीं मिल पाया है। उन लोगों को प्रदेश सरकार संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में क्षमता वाले लोगों के लिए कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएगें।


Next Story