जम्मू और कश्मीर

कांग्रेस छोड़ने के बाद इस दिन जम्मू में अपनी पहली रैली करेंगे गुलाम नबी आजाद

Sarita
31 Aug 2022 8:30 AM IST
Ghulam Nabi Azad will hold his first rally in Jammu on this day after leaving Congress
x

फाइल फोटो 

कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद चार सितंबर को जम्मू में अपनी पहली रैली करने जा रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद चार सितंबर को जम्मू में अपनी पहली रैली करने जा रहे हैं। उसी दिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राष्ट्रीय राजधानी में 'महंगाई पर हल्ला बोल' कार्यक्रम करने वाले हैं।

गांधी की रैली के दिन ही जम्मू कश्मीर में होने जा रहे आजाद के इस कार्यक्रम से यह देखने वाली बात होगी कि क्या उस दिन कुछ और खुलासे होंगे या आरोप-प्रत्यारोप होंगे जिस पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आजाद कह चुके हैं कि उनका त्यागपत्र बस शुरुआत है। यह इस बात का संकेत है कि वह आने वाले दिनों में गांधी परिवार पर अपना प्रहार तेज करेंगे।
Next Story