जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मनोरम स्थलों का G20 के प्रतिनिधियों ने किया दौरा

Ashwandewangan
24 May 2023 5:45 PM IST
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मनोरम स्थलों का G20 के प्रतिनिधियों ने किया दौरा
x

श्रीनगर। पर्यटन पर जी20 वर्किं ग ग्रुप के विदेशी प्रतिनिधियों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खूबसूरत रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स और मुगल गार्डन का दौरा किया। बादलों से ढंके आसामान के साथ ठंडी सुबह ने रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया अधिकारियों ने बताया कि बाद में उन्होंने डल झील के किनारे निशात मुगल गार्डेन का दौरा किया। अधिकारियों ने कहा, प्रतिनिधियों ने तस्वीरें लीं और मुगल गार्डेन की सैर की जहां से डल झील साफ दिखती है।

प्रतिनिधि बुधवा को बाद में शहर के पहले ऑल पेडेस्टेरियन मार्केट पोलो व्यू का भी दौरा करेंगे। पर्यटन पर जी20 कार्यकारी समूह की बैठक मंगलवार को यहां समाप्त हो गई।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story