जम्मू और कश्मीर

Jammu and Kashmir के रामबन में बाढ़ ने ली दो शिक्षकों की जान, उधमपुर के थे दोनों

Harrison
30 July 2025 4:21 PM IST
Jammu and Kashmir  के रामबन में बाढ़ ने ली दो शिक्षकों की जान, उधमपुर के थे दोनों
x
jammu and Kashmir जम्मू-कश्मीर: के रामनगर में नाला पार करते समय दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई जिससे वे बह गए। मृतकों की पहचान संजय कुमार और जगदेव सिंह के रूप में हुई है जो डाइट कुद में प्रशिक्षण के लिए आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जम्मू-कश्मीर में लगातार बिगड़ते मौसम ने अब जानलेवा रूप धारण कर लिया है। मंगलवार को रामनगर तहसील के दो शिक्षकों की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब वह बटोत थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोटरसाइकिल से नाला पार कर रहे थे।
इस दौरान नीले रंग की मोटरसाइकिल JK-14D/9667 अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई और दोनों की पानी में बहने से मौत हो गई। हादसा रात को हुआ या सुबह अभी यह स्पष्ट नहीं है, पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Next Story