जम्मू और कश्मीर

आतंकियों और सेना के बीच गोलीबारी जारी,फायरिंग में एक जवान घायल

HARRY
23 Jun 2023 6:59 PM GMT
आतंकियों और सेना के बीच गोलीबारी जारी,फायरिंग में एक जवान घायल
x
संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई

पुंछ | जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर चक्का दा बाग क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भारतीय सेना के जवानों ने कुछ संदिग्धों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते देखा जिसके उपरांत सेना की तरफ से उन्हें ललकारा गया। उनकी तरफ से सेना पर गोलीबारी शुरू की गई। जिस पर भारतीय सेना की तरफ से भी जवाबी गोलीबारी शुरू की गई।

इस बीच आतंकियों और सेना के बीच जारी गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया है जिसे तत्काल उनके सैन्य अस्पताल में भेजा गया है जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की कोशिश उस समय की जा रही है जब गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

इनमें नौ एके 47 राइफल, 14 एके मैगजीन, पिस्तौल की 288 गोलियां, चार हैंड ग्रेनेड, तीन पिस्तौल, पांच पिस्तौल मैगजीन, 55 पैकेट हेरोइन (लगभग 55 किलो) और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल है। माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में 22 व 23 जून की मध्यरात्रि घुसपैठ की सूचना मिली थी।

तड़के करीब साढ़े चार बजे चारों दहशतगर्द जब भारतीय सीमा में पहुंचे तो जवानों ने उन्हें ललकारा। जवाबी कार्रवाई करते हुए मार गिराया गया। इसके बाद एलओसी पर तलाशी अभियान चलाया गया है।

Next Story