जम्मू और कश्मीर

भीषण गर्मी के चलते जम्मू -कश्मीर के राजौरी फ़ॉरेस्ट में लगी आग

Sanjna Verma
28 May 2024 5:46 PM IST
भीषण गर्मी के चलते जम्मू -कश्मीर के राजौरी फ़ॉरेस्ट में लगी आग
x

जम्मू कश्मीर : देश में लगातार कई शहरों में और जंगलो में आग लगने की घटनाएं बढती ही जा रही है. अब जम्मू -कश्मीर के राजौरी फ़ॉरेस्ट में आग लग गई. इसे बड़े प्रयास के बाद बुझाया गया. आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. अभी कुछ दिन पहले गुजरात गेम ज़ोन में लगी आग के कारण 26 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. जिसमें ज्यादातर बच्चे थे. हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू -कश्मीर के जंगलो में आग लगने की दुर्घटनाएं सामने आ रही है. राजौरी के फ़ॉरेस्ट में आग बुझाने का काम रात भर जारी रहा. इस आग से जंगल के साथ वन्यजीवों पर भी प्रभाव पड़ा है.


Next Story