- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- LoC पर धमाका, मची...

x
LoC:शनिवार शाम को भारत-पाक नियंत्रण रेखा के करीब हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में भारतीय सेना में बतौर पोर्टर सेवाएं प्रदान कर रहा व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है जिसे उपचार हेतु सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को नियंत्रण रेखा स्थित नान्गिटेकरी क्षेत्र में भारतीय सेना का पोर्टर लगभग 25 वर्षीय जुल्फिकार अहमद पुत्र अब्दुल करीम निवासी सलोत्री अपने रोजमर्रा के कार्य को अंजाम दे रहा था इसी बीच उक्त जवान का पांव बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया और उक्त व्यक्ति जोरदार धमाके के साथ दूर जा गिरा ओर घायल हो गया। वहीं घायल की मदद हेतु अन्य साथी तथा सेना के जवान फौरन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार हेतु सैन्य अस्पताल लाया तथा उच्च अधिकारियों को इस घटना की जानकारी प्रदान की गई।
TagsLoCधमाकाएकघायलLoCexplosionone injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





