- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- DGPC Election: जम्मू...
DGPC Election: जम्मू कश्मीर में नए गुरुद्वारा कानून या दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की तर्ज पर चुनाव करवाने की मांग

जम्मू, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कोरोना के हालात में सुधार आने के बावजूद अभी तकजिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों (डीजीपीसी) के चुनाव करवाए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। सिख संगठनों ने चुनाव करवाए जाने की मांग करनी शुरू कर दी है विशेषकर सिख संगठन नए गुरुद्वारा कानून या दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की तर्ज पर चुनाव करवाने की मांग कर रहे है। हालांकि करीब दो महीने पहले चुनाव करवाए जाने का मामला उपराज्यपाल के समक्ष भी उठाया जा चुका है। गत अप्रैल में चुनाव होने तय किए गए थे जिन्हें कोरोना से हालात खराब होने के कारण टाल दिया गया था। अब हालात सामान्य होते ही सिख संगठनों ने चुनाव की मांग शुरू कर दी है। वित्तीय आयुक्त राजस्व ने मतदाता सूचियों को फाइनल करने का काम निपटा लिया था। यह प्रक्रिया अप्रैल 2021 में संपन्न हो गई थी।





