जम्मू और कश्मीर

छह दिवसीय दौरे पर रहेगी कांग्रेस की जम्मू कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल, सदस्यता अभियान की करेंगी समीक्षा

Renuka Sahu
6 March 2022 5:43 AM GMT
छह दिवसीय दौरे पर रहेगी कांग्रेस की जम्मू कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल, सदस्यता अभियान की करेंगी समीक्षा
x

फाइल फोटो 

आगामी विधानसभा चुनाव और परिसीमन की अंतरिम रिपोर्ट के बीच ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी जेएंडके की प्रभारी व सांसद रजनी पाटिल जम्मू-कश्मीर के छह दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। व

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आगामी विधानसभा चुनाव और परिसीमन की अंतरिम रिपोर्ट के बीच ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) जेएंडके की प्रभारी व सांसद रजनी पाटिल जम्मू-कश्मीर के छह दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वह संगठनात्मक मामलों के साथ पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगी। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में शुरू हो रहे डिजिटल सदस्यता अभियान की तैयारियों का जायजा लेंगी।

परिसीमन की अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद उनका प्रदेश का यह पहला दौरा है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार प्रदेश प्रभारी पाटिल आठ से 13 मार्च तक दौरे पर रहेंगी। इसमें पहले चार दिन जम्मू और बाकी कश्मीर में रहेंगी।
वह पार्टी के डीडीसी अध्यक्षों, पूर्व विधायकों से संगठनात्मक मामलों पर फीडबैक लेंगी। प्रदेश में जिला स्तर की गतिविधियों का निरीक्षण करेंगी। उनका जम्मू में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम में शिरकत करना प्रस्तावित है।
उनका श्रीनगर पार्टी मुख्यालय में 12 मार्च को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करना भी प्रस्तावित है। इस दौरे में परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कांग्रेस रिपोर्ट का पहले ही विरोध कर रही है।
Next Story