जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार से बारिश की संभावना

Rani Sahu
12 Jun 2023 1:31 PM IST
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार से बारिश की संभावना
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को मंगलवार से बारिश शुरू होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 मई से 17 मई तक सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इस अवधि के दौरान, जम्मू-कश्मीर के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के एक बयान में कहा गया है, जम्मू क्षेत्र में कुछ स्थानों पर 14-15 (60 प्रतिशत संभावना) के दौरान मध्यम से भारी गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 14.6, पहलगाम में 7.2 और गुलमर्ग में 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
लद्दाख क्षेत्र में लेह का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू में 25.3, कटरा में 20.5, बटोटे में 14.7, बनिहाल में 12.1 और भद्रवाह में 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
--आईएएनएस
Next Story