जम्मू और कश्मीर

विकास-राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा का एजेंडा, विधानसभा चुनाव के लिए बनाएगी माहौल, कोर कमेटी बैठक में सहमति

Renuka Sahu
8 April 2022 3:53 AM GMT
विकास-राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा का एजेंडा, विधानसभा चुनाव के लिए  बनाएगी माहौल, कोर कमेटी बैठक में सहमति
x

फाइल फोटो 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और विनोद तावडे की मौजूदगी में वीरवार को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश में वर्तमान सियासी परिदृश्य और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई और कई फैसले भी लिए गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और विनोद तावडे की मौजूदगी में वीरवार को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश में वर्तमान सियासी परिदृश्य और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई और कई फैसले भी लिए गए।

विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाने का इस अवसर पर फैसला भी लिया गया। राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश के सह प्रभारी आशीष सूद, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह, कवींद्र गुप्ता, महासचिव संगठन अशोक कौल बैठक में शामिल हुए।
महासचिव विबोध गुप्ता, सुनील शर्मा, डी के मनेयाल, देवेंद्र सिंह राणा, द्राक्षा अंद्राबी की मौजूदगी में हुई बैठक में परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट के बाद प्रदेश में बने सियासी समीकरणों के अलावा राजनीतिक माहौल पर विस्तार से चर्चा हुई।
सूत्रो के अनुसार तरुण चुघ और विनोद तावडे ने प्रदेश के नेताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा का इंतजार न किया जाए और चुनाव की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी जाए। संभावित उम्मीदवारों की सूची को भी तैयार किया जाए।
संभावित उम्मीदवारों को सियासी जमीन को मजबूत करने का काम करे। इस अवसर पर 24 अप्रैल को सांबा के पल्ली गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी प्रदेश भाजपा नेताओ को बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा गया।
Next Story