- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Baramulla : संदिग्ध...
जम्मू और कश्मीर
Baramulla : संदिग्ध वस्तु बरामद, सूचना मिलते ही पहुंची CRPF और पुलिस की टीमें
Sarita
28 Dec 2025 10:23 AM IST

x
Baramulla : शनिवार को उत्तरी कश्मीर के हाइगाम क्षेत्र में एक संदिग्ध वस्तु बरामद की गई, जिसे सुरक्षा बलों ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। यह वस्तु श्रीनगर–बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाइगाम बुलगाम के पास पाई गई। सूचना मिलते ही सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। संदिग्ध वस्तु की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया गया।
सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए यातायात आवागमन और आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। जांच के बाद बम निरोधक दस्ते ने उक्त संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
TagsBaramullaसंदिग्धवस्तुबरामदsuspiciousobjectrecovered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





