- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- आतंक पर प्रहार:...
आतंक पर प्रहार: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मारे गए 3 आतंकवादी

Srinagar Encounter: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी. सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के रामबाग में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया. ये आतंकी आम नागरिकों की हत्या में शामिल थे. मारे गए आतंकियों में से दो की पहचान द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के मेहरान और बासित के रूप में हुई है. हालांकि पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इससे पहले सुरक्षाबलों ने 20 नवंबर को हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर मुदासिर वागे समेत दो आतंकियों को ढेर कर दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





