जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में संदिग्ध गतिविधि देखकर सेना ने की फायरिंग

Rani Sahu
21 May 2023 1:37 PM IST
जम्मू-कश्मीर के पूंछ में संदिग्ध गतिविधि देखकर सेना ने की फायरिंग
x
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में सेना के एक गश्ती दल ने रविवार तड़के संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद फायरिंग की। अधिकारियों ने बताया कि जिले के मेंढ़र तहसील के केरी-गुलुठा इलाके में रात को पेट्रोलिंग कर रहे सेना के गश्ती दल को 3.30 बजे कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आई। दल ने कुछ राउंड गोलियां चलाईं।
अधिकारियों ने बताया, दूसरी तरफ से बदले की कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इलाके में तलाशी जारी है।
मामले में और जानकारी की प्रतीक्षा है।
--आईएएनएस
Next Story