जम्मू और कश्मीर

15 अगस्त से पहले पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

Admin Delhi 1
7 Aug 2023 9:02 AM GMT
15 अगस्त से पहले पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम
x

जम्मू न्यूज: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेना ने कहा कि सोमवार सुबह पुंछ में घात लगाकर घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के बारे में सूचना मिली। सेना ने कहा, "दो व्यक्तियों को पुंछ के देगवार तेरवा के सामान्य क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पार जाते देखा गया। गोलीबारी में, एक आतंकवादी को गिरते हुए देखा गया, जबकि दूसरे को पिंटू नाला की ओर बढ़ते देखा गया।" इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

आधी रात में देखी गई संदिग्ध गतिविधियां

जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद यह घुसपैठिये भारतीय क्षेत्र में हथियारों का जखीरा छोड़कर पाकिस्तान की ओर जंगल में भाग निकले। इन हथियारों में स्टील बुलेट और पाकिस्तान निर्मित दवाइयां भी हैं। सेना की सरला बटालियन के जवानों ने बुधवार मध्य रात्रि को कृष्णा घाटी सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियां देखी थी।

हथियारों समेत आतंकी कर रहे थे घुसपैठ

देखा गया कि आतंकियों का एक दल हथियारों के साथ घुसपैठ की फिराक में है। जवानों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी और सतर्कता बढ़ा दी। इसके बाद आतंकियों के दल से एक घुसपैठिया आगे बढ़ा और नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आया है। भारतीय सेना के जवानों ने उसे ललकारा और आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। इस पर यह घुसपैठिया गोलीबारी करने लगा। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

हथियारों का जखीरा वहीं छोड़ भागे

इसके बाद अपनी जान बचाने के लिए वह अपने साथ लाया हथियारों का जखीरा वहीं छोड़कर भाग गया। सेना रात भर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी किए रही। गुरुवार सुबह तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें हथियारों का बड़ा जखीरा मिला है। क्षेत्र में आतंकी के छिपे होने की आशंका में सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान चला रखा है।

Next Story