- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Amarnath Yatra: बेस...
जम्मू और कश्मीर
Amarnath Yatra: बेस कैंप के शौचालय में इस हालत में मिली महिला, मचा हड़कंप
Sarita
10 July 2025 10:02 AM IST

x
Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार दोपहर एक 69 वर्षीय महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी कल्पना के रूप में हुई है।
यह घटना दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पंजतरणी बेस कैंप की है। जानकारी के अनुसार, महिला बेस कैंप के शौचालय में बेहोशी की हालत में मिली। वहां मौजूद लोगों ने महिला को तुरंत पंजतरणी स्थित बेस अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रशासन को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, आवश्यक चिकित्सा और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी की जा रही हैं और संबंधित विभाग मामले की जाँच कर रहा है।यात्रा के दौरान लगातार हो रही घटनाएं श्रद्धालुओं और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। प्रशासन सभी श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि वे यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सा सहायता लें।
Next Story





