- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Amarnath Yatra : घाटी...
जम्मू और कश्मीर
Amarnath Yatra : घाटी में गूंज रहे हैं महादेव के जयकारे
Sarita
4 July 2025 7:31 AM IST

x
Amarnath Yatra : पहले जत्थे में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं का इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। पहलगाम के नुनवान और सोनमर्ग के बालटाल से भगवा ध्वज लहराकर अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। सूरज की पहली किरण से पहले ही श्रद्धालु भगवा ध्वज लहराते, हाथों में लाठी-त्रिशूल थामे और नारे लगाते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकल पड़े। बालटाल से गया जत्था दर्शन के बाद वापस लौट गया। वहीं, गुरुवार तड़के जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था भी रवाना कर दिया गया।
बुधवार सुबह जम्मू से बाबा के दर्शन के लिए 5,892 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच इनमें से एक जत्था दोपहर साढ़े तीन बजे पहलगाम के नुनवान पहुंचा, जबकि दूसरा करीब चार बजे बालटाल पहुंचा। शाम को लंगर के बाद श्रद्धालुओं ने विश्राम किया और सुबह तीन बजे से ही दोनों आधार शिविरों पर यात्रा के लिए कतार लगनी शुरू हो गई। सुबह चार बजे नुनवान से अधिकारियों ने भगवा ध्वज लहराकर श्रद्धालुओं को चंदनबाड़ी भेजा। वहां से वे 34 किलोमीटर लंबे पारंपरिक मार्ग से बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को 12,348 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
बालटाल मार्ग से गए श्रद्धालु 10 से 12 घंटे में दर्शन कर लौटे सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं को बालटाल आधार शिविर से पैदल, घोड़ों और पालकियों के जरिए 14 किलोमीटर लंबे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले रास्ते से भेजा गया। बालटाल मार्ग से गए श्रद्धालु औसतन 10 से 12 घंटे में दर्शन कर लौटे। वहीं पहलगाम से लंबा रास्ता होने के कारण पवित्र गुफा तक पहुंचने में कम से कम दो दिन लगते हैं। गुरुवार सुबह बाबा बर्फानी की आरती की गई। अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने बाबा बर्फानी की मनमोहक तस्वीर जारी की। बाबा बर्फानी की आरती सुबह 5:30 बजे और शाम 4:30 बजे की जाती है।
TagsAmarnath YatraघाटीमहादेवजयकारेAmarnath YatraValleyMahadevCheers जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





