- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Amarnath Yatra: ...
जम्मू और कश्मीर
Amarnath Yatra: यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sarita
25 Jun 2025 12:36 PM IST

x
Amarnath Yatra: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बाबा बर्फानी की यात्रा शुरू होने से पहले जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी डीएसपी नरेश शर्मा को सौंपी गई है, जो खुद मौके पर मौजूद हैं और सुरक्षा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उनके साथ इंस्पेक्टर बलराम शर्मा भी मौजूद हैं, जो पूरी टीम के साथ हर कोने में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बना रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर भी सक्रिय रूप से तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु बिना किसी डर के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
Next Story





