जम्मू और कश्मीर

Amarnath Yatra 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा की तैयारियां, अतिरिक्त बलों की तैनाती

Sarita
19 May 2025 11:47 AM IST
Amarnath Yatra 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा की तैयारियां, अतिरिक्त बलों की तैनाती
x
Amarnath Yatra 2025: पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों द्वारा पर्यटकों का धर्म पूछकर उनकी हत्या के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के चलते जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की कमी हो गई है। अब 3 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सरकार और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यात्रा के लिए 3.5 लाख से अधिक शिव भक्तों ने पंजीकरण कराया है।
ऐसे में सरकार और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।सरकारी स्तर पर अमरनाथ यात्रियों के ठहरने वाले स्थानों पर सजावट आदि का काम तेजी से चल रहा है। वहीं, इस बार भी अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा कड़ी करने की तैयारी की जा रही है।ऐसे में श्री अमरनाथ यात्रा 2025 को शांतिपूर्ण और धार्मिक भावना के साथ आयोजित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती का खाका तैयार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकियों के मुख्यालयों को निशाना बनाया था, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे पर हमले किए थे और 10 मई को संघर्ष विराम के बाद धीरे-धीरे शांति बहाल हो रही है लेकिन पर्यटन उद्योग को पर्यटकों की कमी खल रही है।
Next Story