जम्मू और कश्मीर

कश्मीरी पंडितों की सभी समस्याओं का होगा हल: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Sarita
21 May 2022 12:04 PM IST
All problems of Kashmiri Pandits will be solved: Lt Governor Manoj Sinha
x

फाइल फोटो 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर घाटी में काम कर रहे कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा चिंताओं सहित उन लोगों को पेश आ रही समस्याओं का हल किया जाएगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर घाटी में काम कर रहे कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा चिंताओं सहित उन लोगों को पेश आ रही समस्याओं का हल किया जाएगा। अल्पसंख्यकों और कश्मीरी पंडितों सहित कश्मीर के हर निवासी को सुरक्षित रहने का अधिकार है और हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।

उपराज्यपाल सिन्हा ने श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों को नहीं जाना चाहिए क्योंकि घाटी के स्थानीय निवासी भी चाहते हैं कि वे वहीं रहें। हम कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा सहित उनकी सभी चिंताओं का ध्यान रखेंगे।
मेरा उनसे अनुरोध है कि धैर्य रखें। कश्मीर के लोग भी चाहते हैं कि बहुधार्मिक संस्कृति और सद्भाव कायम रहे। जो भी समस्याएं मेरे संज्ञान में लाई गई हैं, हम उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे। कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या की विशेष जांच टीम (एसआईटी)जांच कर रही है।
उन्होंने घाटी में सुरक्षा स्थिति खराब होने संबंधी नेशनल कांफ्रें स के नेता उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक प्रमुख महबूबा मुफ्ती के दावों के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि मैं पहले और अब के आंकड़ों का जिक्र करना चाहूंगा।
आप यहां से हैं और आप जानते हैं कि अब स्थिति पहले की तुलना में बेहतर है। लेकिन दुर्भाग्य से हिंसा की एक घटना हर महीने हुआ करती है। हम इससे निपटने के लिए एक रणनीति बनाने पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ काम कर रहे हैं।
Next Story