जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में कई दिनों बाद खिली धूप, ठिठुरन बढ़ी, हाईवे एक तरफा बहाल

Renuka Sahu
26 Jan 2022 2:04 AM GMT
जम्मू-कश्मीर में कई दिनों बाद खिली धूप, ठिठुरन बढ़ी, हाईवे एक तरफा बहाल
x

फाइल फोटो 

कई दिन बाद मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार आया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूप खिली रही, लेकिन कई जिलों में हल्के बादलों के साथ बूंदाबांदी भी हुई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कई दिन बाद मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार आया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूप खिली रही, लेकिन कई जिलों में हल्के बादलों के साथ बूंदाबांदी भी हुई। जम्मू समेत कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है। मौसम खुलने के साथ दिन में ठिठुरन बढ़ी है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी दोनों तरफ से बहाल नहीं हो पाया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

कश्मीर के जिला कुपवाड़ा और अनंतनाग के कई हिस्सों में सोमवार की रात 3 से 5 इंच बर्फबारी हुई, लेकिन मंगलवार सुबह कश्मीर के लगभग सभी जिलों में धूप खिली रही। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 और गुलमर्ग में माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ मौसम खुला, लेकिन दोपहर तक हल्के बादलों के साथ कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। शाम को भी कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री गिरकर 15.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.4, बटोत में 0.3, कटड़ा में 6.0 और भद्रवाह में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में कड़ाके की ठंड के बीच दिन का तापमान माइनस 3.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story