जम्मू और कश्मीर

915 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था अमरनाथ याात्रा की तरफ रवाना

Shreya
12 Aug 2023 2:53 PM IST
915 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था अमरनाथ याात्रा की तरफ रवाना
x

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से शनिवार को 915 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए घाटी की तरफ रवाना हो गया।

शनिवार सुबह 33 वाहनों के काफिले में सख्त सुरक्षा बंदोबस्त के बीच 915 श्रद्धालुओं का 38वां जत्था बालटाल तथा पहलगाम मार्गों की तरफ रवाना हुए। बालटाल मार्ग की ओर 240 श्रद्धालु जिनमें 186 पुरूष तथा 50 महिलाएं शामिल हैं रवाना हो गए जबकि 675 श्रद्धालु जिनमें 550 पुरूष, 97 महिलाएं, 25 साधु तथा 03 साधवियां शामिल हैं पहलगाम की ओर जम्मू से रवाना हो गए।

1 जुलाई को 62 दिवसीय यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4.29 लाख के करीब श्रद्धालु 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

Next Story