- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Ushkura में चल रहे...
जम्मू और कश्मीर
Ushkura में चल रहे मानव तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ ,चार किशोरियों को बचाया
Tara Tandi
12 July 2024 5:44 PM IST
x
Ushkura श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला जिले में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करके चार किशोरियों को बचाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर बारामूला पुलिस स्टेशन ने बारामूला के उशकुरा में चल रहे मानव तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस दौरान, बारामूला के रहने वाले शकील अहमद भट और मेहराज-उ-दीन तंत्रे नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि उशकुरा निवासी शकील अहमद भट यूटी के बाहर की किशोरियों की तस्करी और शोषण में शामिल था।
पुलिस ने बयान में कहा,‘‘कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया था, और उनकी टीम ने आरोपी के आवासीय घर पर छापा मारा, जिसमें तीन किशोरियों को बरामद किया गया जो रो¨हग्या बर्मा की हैं। मजिस्ट्रेट और महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में तलाशी ली गई।’’
पुलिस ने कहा,‘‘पूछताछ के दौरान शकील ने कनली बाग निवासी मेहराज अहमद तांत्रे को एक किशोरी को बेचने की बात स्वीकार की। तांत्रे के घर पर छापेमारी के बाद एक और पीड़ति, बर्मा रो¨हग्या की एक किशोरी बरामद हुई और तांत्रे को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ पुलिस ने शकील और तांत्रे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और इस मानव तस्करी रैकेट में शामिल अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए जांच कर रही है।
TagsUshkura चल मानव तस्करीमॉड्यूल भंडाफोड़चार किशोरियों बचायाUshkura human trafficking module bustedfour teenage girls rescuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





