- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kulgam में आतंकवादियों...
जम्मू और कश्मीर
Kulgam में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के 3 जवान और 1 पुलिस अधिकारी घायल
Tara Tandi
28 Sept 2024 11:56 AM IST

x
Kulgam कुलगाम। जम्मू-कश्मीर में चुनावी माहौल के बीच शनिवार को कुलगाम के आदिगाम देवसर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। मुठभेड़ में सेना के 3 जवान और 1 पुलिस अधिकारी घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी। बताया, ‘कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।‘
जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा बल जैसे ही संदिग्ध स्थान पर पहुंचे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। आपको बताते चलें, हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, इनमें कई आतंकवादी मारे गए हैं। 15 सितंबर को कठुआ जिले के बानी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
पहले आतंकी गतिविधियां पुंछ और राजाैरी जिलों तक ही सीमित थी। लेकिन, अब ये जम्मू के अन्य क्षेत्रों में फैल रही हैं। चिनाब घाटी, उधमपुर और कठुआ में भी आतंकी सक्रिय हैं। आतंकवादी वाहनों पर घात लगाकर हमला कर रहे हैं और ग्रेनेड, कवच-भेदी गोलियों के साथ-साथ एम4 असॉल्ट राइफलों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। कश्मीर में लगातार चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों ने आतंकवादियों को पहाड़ों की ओर धकेल दिया है, जहां वह छिप जाते हैं और सुरक्षा बलों पर हमले करने के लिए सही समय का इंतजार करते हैं।
TagsKulgam आतंकवादियोंमुठभेड़ सेना3 जवान1 पुलिस अधिकारी घायलKulgam encounter between terrorists and army3 soldiers1 police officer injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





