जम्मू और कश्मीर

2 सैनिक शहीद, LOC के पास हुआ विस्फोट

Nilmani Pal
30 Oct 2021 2:33 PM GMT
2 सैनिक शहीद, LOC के पास हुआ विस्फोट
x
बड़ी खबर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार दोपहर एक लैंडमाइन ब्लास्ट में सेना के अधिकारी समेत दो जवान शहीद हो गए। इस ब्लास्ट में तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं लग पाया है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर राजौरी जिले के नौवेशरा के लाम सेक्टर में कलाल एरिया पर सेना के जवान गश्त कर रहे थे। नियमित गश्त के दौरान नियंत्रण रेखा के पास एक लैंडमाइन विस्फोट हो गया। सेना के जवान अचानक हुए इस ब्लास्ट की चपेट में आ गए। इस घटना में एक लेफ्टिनेंट और चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल लाया गया।

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। घायलों में लेफ्टिनेंट और जवान शहीद हो गए हैं। जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल नियंत्रण रेखा पर सेना ने चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Story