राज्य

Hyderabad:आधी रात को लौटा ससुराल, खेला ऐसा खूनी खेल

Bharti Sahu 2
14 July 2024 10:08 AM IST
Hyderabad:आधी रात को लौटा ससुराल, खेला ऐसा खूनी खेल
x
Hyderabad हैदराबाद : तेलंगाना के वरंगल जिले के रहने वाले एक युवक की एक महिला से दोस्‍ती हुई और बाद में वो प्‍यार में बदल गई. हालांकि महिला के परिवार वालों को इस रिश्‍ते से ऐतराज था. जब वो राजी नहीं हुए तो दोनों ने भाग कर शादी कर ली. यह रिश्‍ता एक साल भी नहीं टिक सका. पत्‍नी घर छोड़कर वापस अपने मायके आ गई. यह बात युवक को नागवार गुजरी. वो आधी रात को अपने ससुराल पहुंचा और फिर ऐसा खूनी खेल खेला जिसकी किसी ने भी उम्‍मीद नहीं की होगी युवक ने अपनी पत्‍नी के माता-पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्‍नी से अलगाव के लिए उसके माता पिता को जिम्मेदार मानता था आरोपी ने महिला और उसके भाई पर भी हमला किया एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार जब महिला का परिवार अपने घर के बाहर सो रहा था, तब आरोपी ने उनपर चाकू से हमला कर दिया, जिससे इस हमले में महिला के बुजुर्ग माता-पिता की मौत हो गई. प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला के माता-पिता से रंजिश रखता था क्योंकि वह समझता था कि उन्होंने ही महिला को उससे दूर किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Next Story